हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला का निधन, सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक

Haryana Schools Closed:
Haryana Schools Closed: हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन के मद्देनजर राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा करते हुए शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषित की।

Read also- CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर बोला सियासी हमला, MODI सरकार को कही ये बात

इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का गुरुवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। वे 89 साल के थे। पार्टी प्रवक्ता ने ये जानकारी दी।राज्य सरकार ने शुक्रवार से तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही दिवंगत आत्मा के सम्मान में राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Read also- एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस, डिजिटल अरेस्ट’ के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार..कैश बरामद

हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ‘ओम प्रकाश चौटाला के निधन से हरियाणा प्रदेश और मुझे निजी तौर पर बड़ा झटका लगा है।हमारे पारिवारिक रिश्ते थे। उन्होंने विधायक, सांसद और सीएम के रूप में हरियाणा की सेवा की। ये बहुत दुखद खबर है। मैं भगवान से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *