CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर बोला सियासी हमला, MODI सरकार को कही ये बात

CM Mohan Yadav on Congress:

CM Mohan Yadav on Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनका पूरा परिवार भी एक साथ आ जाए, तौभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “राहुल गांधी, अपनी मां और बहन को साथ लेकर आइए, सबको लेकर आइए, लेकिन फिर भी आप मोदी सरकार का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हमारे देश के सबसे बड़े नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो लोगों के लिए काम करते हैं और जीते हैं।”

Read also- दिल्ली में पल्यूशन से बिगडे हालात, AQI 400 पार…बरतें सावाधानी

संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच झड़प के दौरान सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत के घायल होने के बाद बीजेपी की शिकायत पर गुरुवार को संसद मार्ग पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट और उकसावे का मामला दर्ज किया।

Read also- दिल्ली: नरेला में एक शख्स की चाकू घोंपकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश: राहुल बाबा तुम भी आ जाओ, तुम्हारी बहन भी आ जाएं, तुम्हारी मम्मी भी आ जाएं। सब के सब आ जाओ। मोदी जी की सरकार पे कोई आंच आने वाली नहीं है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत और और दुनिया के सबसे बड़े हमारे नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। जो जनता के लिए जीते हैं और जनता के लिए सरकार चलाते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *