झारखंड के पूर्व CM Babulal Marandi कोरोना संक्रमण से हुए मुक्त

रांचीः झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। मरांडी ने मंगलवार को स्वयं ट्वीट कर बताया कि ईश्वर की कृपा और झारखंड के लोगों की दुआ और शुभकामना से आज कोरोना वायरस के रैपिड एंटीजन टेस्ट में निगेटिव होकर कोरोना मुक्त हो गया हूं।

लेकिन डॉक्टर ने अगले कुछ दिनों तक मुझे आराम करने एवं पृथक-वास में रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आशा और विश्वास है की बहुत जल्द पूर्व की तरह झारखंड और झारखंड की जनता के लिए मैं पहले की तरह ही उपलब्ध रहूंगा, धन्यवाद आभार।

इससे पूर्व 25 सितंबर को बाबूलाल मरांडी कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके चलते 26 सितंबार से शुरु होने वाला उनका चार दिवसीय दुमका दौरा रद्द कर दिया गया था।

मरांडी ने स्वयं ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी थी और अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच करवाने का अनुरोध किया था।

राज्य की दुमका एवं बेरमो विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं जिसकी तैयारी के लिए ही बाबूलाल मरांडी का वहां का चार दिवसीय दौरा निर्धारित था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *