सिख विरोधी दंगा मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व सांसद सज्जन कुमार, BJP ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

Sajjan Kumar News:

Sajjan Kumar News: 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दोषी ठहराए जाने पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस के सारे पाप एक-एक करके सामने आ रहे हैं।दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया।

Read also-Business News: शेयर मार्केट में बड़ा उछाल, BSE सेंसेक्स 122 और NSE Nifty 26 पॉइंट गिरा

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने दोषसिद्धि आदेश पारित किया और सजा पर बहस के लिए 18 फरवरी की तिथि निर्धारित की।कुमार को सजा सुनाए जाने के लिए तिहाड़ जेल से अदालत में पेश किया गया।ये मामला एक नवंबर, 1984 को जसवंत सिंह तथा उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है।

Read also-Hyderabad: मंदिर के अंदर मांस के टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप, BJYM ने सरकार पर बोला सियासी हमला

मनजिंदर सिंह सिरसा: 1984 के सिख कत्लेआम केस में आज सज्जन कुमार को एक और केस में कोर्ट ने दोषी करार दिया। कोर्ट ने माना जसवंत सिंह जो सरस्वती विहार पुलिस स्टेशन 1991 की एफआईआर है उसमें वो दोषी हैं उन्होंने उसका कत्लेआम किया। 1984 के अंदर जिस तरह बेहरमी से सिखों के गले में टायर डाल कर कांग्रेस ने आग लगाने का काम किया। एक-एक करके सारे पाप सामने आ गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *