USA: अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने गुरुवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के ठीक बाहर समुद्र में एक तेल टैंकर पर हमला किया, जो ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। USA:
Read Also- Haryana News: 8वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल हुआ सिख गुरुओं का इतिहास, CM सैनी ने निभाया वादा
सेना ने कहा कि बुधवार देर रात ओमान की खाड़ी में संबंधित पोत पर ‘हेलफायर’ मिसाइल दागी गईं, क्योंकि इसके चालक दल ने अमेरिकी आदेशों का पालन नहीं किया।इसने कहा कि ये जहाज आदेशों का पालन न करने वाले उन नौ जहाजों में शामिल था, जिन्हें नाकेबंदी लागू होने के बाद से निष्क्रिय किया गया है। USA:
Read Also- Sports News: बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की
अमेरिकी सेना द्वारा साझा किए गए वीडियो में मिसाइल दागे जाने के बाद जहाज के एक हिस्से में विस्फोट होता दिखता है।गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले इस टैंकर पर हमला इस सप्ताह हुई ऐसी तीसरी घटना है। इससे पहले पलाऊ के ध्वज वाले दो जहाजों को भी निशाना बनाया जा चुका है। USA:
