दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में गिरा चार मंजिला मकान, कोई हताहत नहीं

Building collapses

Building collapses: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में निर्माणाधीन चार मंजिला मकान भरभराकर गिरने से इलाके में अफरातफरी मच गई। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि इमारत पहले ही खाली करा ली गई थी।लोगों ने बताया कि ये निर्माणाधीन मकान बनने के दौरान ही एक ओर झुकना शुरू हो गया था।

Read also-सीरीज ‘टाइगर’ पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा: मुझे कहानियों को आवाज देने का काम पसंद है

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे इलाके की एक इमारत के झुकने की सूचना मिली थी।अधिकारी ने कहा, “जब तक हमारीटीम पहुंची, इमारत को खाली करा लिया गया था।लोकल पुलिस पहले ही आ चुकी थी।उन्होंने बताया कि कुछ मिनट बाद ही इमारत ढह गई।कुछ पड़ोसी मकानों को कुछ नुकसान हुआ।

Read also-राहुल गांधी ने कहा- संविधान खत्म हुआ तो गरीबों से सब कुछ छिन जाएगा

कुलदीप कुमार, विधायक, एएपी:

” जो आज दोपहर में गिर गया है लेकिन अच्छा हुआ कि प्रशासन को पहले ही लग गया था कि बिल्डिंग अपनी जगह छोड़ रही है तो प्रशासन ने पहले ही मुस्तैदी के साथ बिल्डिंग को खाली करा लिया था। उन्होंने आसपास के घरों और दुकानों को खाली करा लिया था। वरना ये बहुत चलता हुआ रोड है, प्रशासन मुस्तैद नहीं होता तो यहां बड़ी घटना हो जाती। गनीमत ये है कि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *