France में छात्र आंदोलन का चेहरा बने 53 साल के मेयर बाली बगायोको

France में

France में स्कूलों की बदहाली और शिक्षकों की कमी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान छात्रों के सामने खड़े हुए बगायोको, वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए

News Desk : फ्रांस में स्कूलों की खराब हालत, शिक्षकों की कमी और शिक्षा में असमानता के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच सेंट-डेनिस के मेयर बाली बगायोको चर्चा में आ गए। 6 अक्टूबर को पेरिस में प्रदर्शन के दौरान वह पुलिस और छात्रों के बीच खड़े होकर अधिकारियों से रुकने की अपील करते दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बगायोको ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र उनके अपने बच्चों जैसे हैं और उनकी सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है।France

Read Also: BIG NEWS : रूसी तेल पर ट्रंप की छूट, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा फिलहाल टला

बाली बगायोको का जन्म 1973 में हुआ था और उनके माता-पिता माली से फ्रांस आए थे। वह वामपंथी पार्टी ला फ्रांस इंसूमिज (LFI) से जुड़े हैं। मार्च 2026 में वह सेंट-डेनिस के मेयर चुने गए। मेयर के तौर पर उन्होंने बच्चों के लिए मुफ्त भोजन, पढ़ाई का सामान और साइकिल जैसी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को बढ़ावा दिया। स्कूलों में भीड़भाड़, शिक्षकों की कमी और जर्जर इमारतों को लेकर उनका कहना है कि गरीब इलाकों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए।France

Read Also: H-1B वीजा : अमेरिका में वर्क परमिट नियम सख्त, 540 दिनों का ऑटोमैटिक एक्सटेंशन खत्म, भारतीय परिवारों पर असर

हालांकि, बगायोको राजनीतिक और कानूनी विवादों के कारण भी चर्चा में हैं। सितंबर 2026 में स्कूलों की नाकेबंदी को लेकर उनकी टिप्पणियों के बाद पेरिस के पुलिस प्रमुख ने कथित तौर पर अपराध के लिए उकसाने के मामले में न्यायिक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। इसके अलावा, पेरिस के वित्तीय अभियोजक ने उनकी पूर्व नौकरी और पेरिस परिवहन कंपनी RATP में नियुक्ति की परिस्थितियों को लेकर भी प्रारंभिक जांच शुरू की है। बगायोको ने आरोपों को खारिज किया है। ऐसे में छात्र आंदोलन के बीच उनकी भूमिका ने उन्हें समर्थन और आलोचना, दोनों के केंद्र में ला दिया है।France

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *