फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और इटली की पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की

Prime Minister Modi: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत में कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले दौरान सामने आई बर्बरता पूरी तरह अस्वीकार्य है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की और भारतीय धरती पर हुए ‘भयावह’ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों ने जम्मू कश्मीर में हुए जघन्य आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की ‘क्रूर हत्या’ पर निजी तौर पर संवेदना व्यक्त की।प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति मैक्रों ने हमले की कड़ी निंदा की और भारत के लोगों के साथ पूर्ण समर्थन और एकजुटता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की बर्बरता पूरी तरह से अस्वीकार्य है।जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने समर्थन संदेश के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और अपराधियों को न्याय के शिकंजे में लाने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प से अवगत कराया।

Read also-Sports News: हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान, सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कैंप के लिए 54 खिलाड़ियों का हुआ चयन

जायसवाल ने कहा कि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने भारतीय धरती पर हुए भयावह आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं व्यक्त कीं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मेलोनी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इटली की ओर से पूर्ण समर्थन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके आह्वान और आतंकवाद और इसके पीछे छिपे लोगों के खिलाफ समर्थन के स्पष्ट संदेश की सराहना की।जायसवाल ने कहा, “भारत और इटली आतंकवाद विरोधी प्रयासों को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों सहित अन्य मंचों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे।पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *