कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ से अनिल कपूर की ‘द नाइट मैनेजर’ तक इस हफ्ते रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज

अजय पाल – अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। साल 2023 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए काफी अच्छी साबित हुई है। 25 जनवरी 2023 शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी पठान बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई। फिल्म पठान ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। फरवरी माह के तीसरे हफ्ते में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। इस हफ्ते बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

शहजादा

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि पहले यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसकी तारीख बदल दी गई। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म बतायी जा रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ में अभिनेत्री कृति सैनन लीड रोल में है।

वेब सीरीज द नाइट मैनेजर

अनिल कपूर व आदित्य रॉय कपूर की आने वाली वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला मुख्य किरदार में  नजर आएगी।

वेब सीरीज माइनस वन-न्यू चैप्टर

वेब सीरीज माइनस वन-न्यू चैप्टर 14 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। इस वेब सीरीज में वरुण व रिया की प्रेम कहानी को अभिनेता आयुष मेहरा व अभिनेत्री आयशा अहमद मुख्य किरदार में  नजर आएगी।

Read also:- अनुराग सिंह ठाकुर ने चेंबूर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए फ्री डिश के सवाल पर दिया बड़ा बयान

फिल्म एंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘एंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया’ 17 फरवरी को रिलीज  किया जाएगा। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में ऐसा बताया जा रहा है। कि इस फिल्म में स्कॉट लैंग के रोल में पॉल रोड नजर आएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *