गैंगस्टर रोमिल वोहरा दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Crime News: हरियाणा में कई हत्याओं और दिल्ली में हथियार मामलों के सिलसिले में एक वांछित गैंगस्टर मंगलवार तड़के दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।मृतक की पहचान हरियाणा में यमुनानगर निवासी रोमिल वोहरा के रूप में की गयी है। वह यमुनानगर में एक तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में एक हत्या मामले समेत आठ से अधिक मामलों में वांछित था।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि रोमिल दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा द्वारा दर्ज शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामलों में भी वांछित था।

Read Also: बीजेपी के पूर्व सांसद अनंत हेगड़े पर मारपीट का केस, पुलिस ने दर्ज की FIR

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा में हत्याएं गैंगस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा और उसके भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी राणा के कथित इशारे पर की गयी। काला राणा को हाल में बैंकॉक से प्रत्यर्पित किया गया है और नोनी राणा अभी विदेश में है।’हरियाणा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना दी थी कि रोमिल दिल्ली में एक और अपराध को अंजाम देने के लिए आ सकता है।इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और विशेष शाखा के संयुक्त दल ने किशनगढ़ पुलिस के साथ दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

Read Also: इजराइल से संघर्ष के बीच भारत ने ईरान से 292 और भारतीयों को सुरक्षित निकाला

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया, ‘‘आज सुबह, संयुक्त दल ने दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास रोमिल को देखा। मुठभेड़ के दौरान दिल्ली और हरियाणा पुलिस के एक-एक उपनिरीक्षक को चोटें आईं। रोमिल को भी गोलियां लगीं।’सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोमिल को मृत घोषित कर दिया। प्राधिकारियों ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मौत होने के संबंध में मानक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *