विपक्षी गुट ‘इंडिया’ एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगा- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को उम्मीद जताई कि टीएमसी, कांग्रेस और वाम दल बंगाल में सीट बंटवारे पर अपने मतभेदों को सुलझाने में सक्षम होंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगा।सौरभ भारद्वाज ने कहा विपक्षी गुट ‘इंडिया’ में रहते हुए ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पश्चिम बंगाल में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। अगर कांग्रेस और लेफ्ट उनके खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो स्वाभाविक है कि तीनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारा जटिल हो जाएगा।टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआई (एम) और एएपी ये तीनों ही विपक्षी गुट ‘इंडिया’ का हिस्सा है।

Read also – कांग्रेस ने 2024 चुनावों के लिए कमर कस ली, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट की

दिल्ली सरकार मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस और लेफ्ट उनके खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो जाहिर-सी बात है कि अगर ये तीनों दल इंडिया में हैं तो इसकी सीट शेयरिंग थोड़ा जटिल होगा। मुझे लगता है कि जल्द ही सब कुछ सुलझा दिया जाएगा और इंडिया ब्लॉक एक साथ चुनाव लड़ेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *