संजय सिंह के घर पर छापे मारी को लेकर क्या बोली रीना गुप्ता

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता ने बुधवार को संजय सिंह के खिलाफ ईडी की छापेमारी को लेकर पीएम मोदी पर टिप्पणी की और कहा कि आप सांसद पर इसलिए छापेमारी की जा रही है क्योंकि उन्होंने मोदी-अडाणी गठजोड़ के खिलाफ आवाज उठाई थी।

रीना गुप्ता ने कहा कि पहले भी उन्हें कुछ नहीं मिला, इस बार भी उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी सोचते हैं कि वो हमें डरा पाएंगे लेकिन वो गलत हैं, हम अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे।

ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापा मारा।51 साल के संजय सिंह आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद हैं। ईडी ने इस मामले में उनके स्टाफ के सदस्यों और उनसे जुड़े लोगों से पहले पूछताछ की थी।

Read also – महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी के वाघ नख को भारत लाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

आम आदमी पार्टी रीना गुप्ता ने कि देखिए ये तो संजय जी पहले से ही कह रहे थे, क्योंकि वो मोदी और अडाणी के ईशू पर बहुत प्रखरता से अपनी आवाज उठा रहे थे। वो कह रहे थे कि इतना क्लियर जब पूरा प्रूफ है मोदी-अडाणी लिंकेज का और पूरा जो ब्लैक मनी अडानी की कंपनी में इन्वेस्ट हुआ है उसके खिलाफ वो आवाज उठा रहे थे। यही कारण है कि आज उनके घर ईडी की रेड पड़ी है। इस से पहले भी कहीं कुछ नहीं मिला आज भी कुछ नहीं मिलने वाला है। ये सिर्फ ये सोच रहे हैं मोदी जी इस तरह से संजय जी को और हम सबको डरा पाएंगे, लेकिन वो बिल्कुल गलत है।कोई नहीं डरने वाला है। उतनी जोर से हम लोग आवाज उठाएंगे कल पत्रकारों के घर रेड पड़ी आज संजय जी के घर रेड पड़ी है। मोदी जी देश में तानाशाही चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *