GOA: CM प्रमोद सावंत ने पेश किया 2026-27 का बजट, विकास, रोजगार और जनकल्याण को मिली प्राथमिकता

GOA:

GOA: गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने विधानसभा में वर्ष 2026–27 के लिए 30,195 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें 1,666 करोड़ रुपये का रेवेन्यू सरप्लस होने का अनुमान जताया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 1.31 लाख करोड़ रुपये और प्रति व्यक्ति जीएसडीपी 8.18 लाख रुपये अनुमानित है। बजट में अनाथ बच्चों को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने की घोषणा की गई है।GOA: 

Read Also: Gujarat: मारुति सुजुकी गुजरात के नए संयंत्र के पहले चरण में 10,189 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

साथ ही स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के जरिए करीब 2,500 रिक्त पद भरे जाएंगे। बुनियादी ढांचे के लिए सरकार ने सड़कों और पुलों के निर्माण और रख-रखाव के लिए 1,237 करोड़ रुपये, पेयजल परियोजनाओं के लिए 1,009 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 963 करोड़ रुपये और पर्यटन के लिए 385 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। राज्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या 200 से बढ़ाकर 250 किए जाने का प्रस्ताव है। वहीं, महिलाओं को पायलट बनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सीएम उड़ान भरारी योजना शुरू की जाएगी।GOA: 

Read Also: अनुष्का शर्मा का टी20 क्रिकेट में डेब्यू! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल

उद्योग जगत और आर्थिक विशेषज्ञों ने बजट को संतुलित और विकासोन्मुख बताया है।बजट में पंचायतों का भी ख्याल रखा गया है। पंचायत विभाग के लिए 293 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।साथ ही, जिला पंचायत सदस्यों और सरपंचों के मानदेय में 5000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव है।GOA: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *