गोवा में 21 जून तक बढ़ा कर्फ्यू

गोवा सरकार ने इस महीने की 21 तारीख तक राज्य में कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक ट्वीट में कहा कि उनकी सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 21 जून को सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू को एक और हफ्ते बढ़ाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर निगम के बाजारों सहित दुकानें सुबह 7 से दोपहर 3 बजे के बीच खुली रहेंगी।

प्रमोद सावंत ने कहा, पूर्व अनुमति से विवाह समारोहों में 50 व्यक्तियों तक की अनुमति दी गई है। विस्तृत आदेश जिला कलेक्टर द्वारा जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्यव्यापी कर्फ्यू सोमवार को खत्म होना था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *