Goa News: ट्रैफिक जुर्माने के लिए कैशलेस ई-चालान सिस्टम शुरू, पारदर्शिता के साथ बढ़ी तेजी

Goa News:  गोवा ने ट्रैफिक नियमों को आसान बनाने की दिशा में अहम कदम आगे बढ़ाया है। एक मार्च 2025 से राज्य में ई-चालान सिस्टम को लागू किया है, जिसके तहत यातायात उल्लंघन के जुर्माने को कैशलेस सिस्टम से दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के मुताबिक ये बदलाव जुर्माना भरने की प्रक्रिया को आसान बनाता है जिससे नकद लेन देन पर निर्भरता कम होती है।

Read Also: Gold Smuggling Case: अदालत ने अभिनेत्री रान्या राव को तीन दिन की डीआरआई की हिरासत में भेजा

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोग अब क्यूआर कोड या भुगतान लिंक का इस्तेमाल कर अपना जुर्माना जल्द भर सकते हैं। यहां तक ​​कि ट्रैफ़िक कैमरों के जरिये नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को भी अब सीधे उनके घर पर चालान मिल जाएगा, जिससे उन्हें पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी।डिजिटल भुगतान से इस प्रक्रिया के तेज़ और ज्यादा पारदर्शी होने की उम्मीद है।

Read Also: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय रेलवे ने महिला RPF कर्मियों को मिर्च स्प्रे उपलब्ध कराने का लिया निर्णय

2024 में गोवा में चार लाख से ज्यादा ट्रैफिक उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए जिन पर 24 करोड़ 74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अब डिजिटल सिस्टम के लागू होने से गोवा ट्रैफिक मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव ला रहा है। इससे यात्रियों और अधिकारियों दोनों के लिए आसानी हो गई है। साथ ही ट्रैफिक से जुड़े मुद्दों का आसानी और तेजी से समाधान हो रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *