सफाई कर्मचारियों के लिए CM प्रमोद सावंत ने किया बड़ा ऐलान, सरकार ने इतने रुपये बढ़ाई सैलरी

GOA:  गोवा की राजधानी पणजी की सड़कों को चमका रहे ये वो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत ने बड़ी सौग़ात दी। सरकारी योजना के तहत गोवा सरकार ने इनकी सैलरी दोगुना करने के साथ इन्हें मान्यता दे दी।GOA: 

Read also-UP: वाराणसी में पार्किंग विवाद में शिक्षक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गोवा की नगर पालिकाओं, निगमों और सरकारी निकायों में काम करने वाले ये वो कर्मचारी हैं, जो प्रदेश को अहम सेवाएं देते हैं। सड़कों की सफाई से लेकर नागरिक बुनियादी ढांचे के रखरखाव तक में इनका अहम योगदान रहता है। एक अगस्त से करीब 3000 कर्मचारियों को नई योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। पहले जो कर्मचारी करीब 12 हज़ार रुपए सैलरी पाते थे, अब उनकी तनख्वाह 20 हज़ार से ज्यादा हो गई। इसके अलावा मैटरनिटी लीव, भविष्य निधि समेत तमाम वो सुविधाएं भी मिलने लगीं जो नियमित सरकारी कर्मचारियों की मिलती थीं।GOA: 

Read also- दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, नसबंदी के बाद कुत्तों को छोड़ा जाए

गोवा सरकार की इस सौग़ात से इन कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा की भावना से अब इनका भरोसा और मजबूत हुआ है।गोवा सरकार की इस योजना पर सालाना करीब 4 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च होंगे। हालांकि इस योजना का लाभ केवल सात साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगा। लेकिन इन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का सालों का इंतज़ार ख़त्म हो गया, अब ये भी नियमित कर्मचारियों की तरह बेहतर और सुरक्षित भविष्य का सपना संजो सकेंगे।GOA: 

महेंद्र, कर्मचारी, सीसीपी, पणजी: सरकार ने हमारे मज़दूरों की जो तनख्वाह बढ़ाई है, उससे वे बहुत खुश हैं। दिलो-जान से काम करते हैं और हमारे लिए इतना ही काफ़ी है कि सरकार हर साल हमारे लिए कुछ न कुछ करे। मज़दूर सरकार से बहुत खुश हैं।”GOA: 

कमल ईश्वर माने, लाभार्थी कर्मचारी, पणजी: हमें यहाँ काम करते हुए 7 साल हो गए हैं और अब यह 8वां साल चल रहा है। सरकार ने हमारी तनख्वाह बढ़ाई है, इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूँ।”GOA: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *