खुशखबरी! दक्षिण भारत को डाबर की सौगात, 400 करोड़ का होगा निवेश, मिलेंगी हजारों नौकरियां

Dabur Manufacturing Plant:

Dabur Manufacturing Plant: रोजमर्रा के इस्तेमाल की घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में 400 करोड़ रुपये की लागत से मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। दक्षिण भारत में ये उसकी पहली यूनिट होगी।डाबर इंडिया ने बयान में कहा, समझौता ज्ञापन में प्रथम चरण के लिए 135 करोड़ रुपये के स्वीकृत निवेश की रूपरेखा दी गई है, जिसे पांच सालों में बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किया जाएगा।

Read also-जानिए कौन है कृष्णा नागर, जो पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को दिला सकते है Gold Medal

तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में एसआईपीसीओटी तिंडीवनम में स्थापित नए संयंत्र से डाबर को दक्षिण भारत से अपने कारोबार को और बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिसकी वर्तमान में उसके घरेलू कारोबार में करीब 18-20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, उद्योग मंत्री टी.आर.बी. राजा, मुख्य सचिव एन मुरुगनंदम की मौजूदगी में राज्य की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी ‘गाइडेंस तमिलनाडु’ के प्रबंध निदेशक विष्णु और डाबर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित मल्होत्रा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Read also-पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम को किया सम्मानित

राजा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ डाबर इंडिया तमिलनाडु में आपका स्वागत है। बल्कि दक्षिण भारत में आपका स्वागत है। राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में आज गाइडेंस तमिलनाडु ने विल्लुपुरम जिले के तिंडीवनम में एसआईपीसीओटी फूड पार्क में डाबर के साथ दक्षिण भारत में उसका पहला विश्व स्तरीय मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।’’

 

नौकरी करने का मिलेगा अवसर इस प्लांट के लगने से तमिलनाडु में लोगों को 250 से अधिक पदों पर नौकरी करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कंपनी अलग-अलग पोस्टिंग और टेस्ट भी निर्धारित करेगी जिससे उम्मीदवारों का चयन होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *