गोविंदा को मिली Hospital से छुट्टी, डिस्चार्ज होते ही क्या बोले एक्टर?

Govinda discharged from Hospital:

Govinda discharged from Hospital: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक अक्टूबर को पैर में गोली लगने के बाद गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि गोविंदा अचानक अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चलने के कारण  घायल हो गए थे।60 साल के गोविंदा की मंगलवार को सर्जरी हुई थी और वे एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

Read also-Tirupati Laddu Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए स्वतंत्र SIT का किया गठन

गोली बाएं घुटने के निचे लगी – अस्पताल से बाहर आकर गोविंदा ने कहा, “मैं सभी लोगों, प्रेस और अधिकारियों, यहां मौजूद हर व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं, खास तौर से मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया और उनके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से मैं आज सुरक्षित हूं।”

पुलिस ने कही ये बात-  लोकल पुलिस के अलावा मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।गोविंदा का इलाज करने वाले डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि गोली उनके बाएं घुटने के नीचे लगी थी। उन्हें आठ-10 टांके लगे हैं।

Read also-अरविंद केजरीवाल कर रहे घर खाली करने की तैयारी, फिरोजशाह के घर में होने वाले हैं शिफ्ट

प्रेस को दिया धन्यवाद – एक्टर  गोविंदा ने कहा मैं सब लोगों को धन्यवाद देता हूं। प्रेस को धन्यवाद देता हूं और प्रशासन से जुड़े हुए पुलिस कर्मियों को धन्यवाद देता हूं, मैं राज्य से जुड़े हुए आदरणीय शिंदे साहब का धन्यवाद देता हूं। हर व्यक्ति, बड़े बुजुर्ग और खास तौर पर वो लोग जो मुझे बहुत प्रेम करते हैं आप लोगों के आशीर्वाद से आज मैं सुरक्षित हूं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *