केरल: तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी स्कूल में दिखती है भारतीय विविधता की छवि

Kerala

केरल के तिरुवनंतपुरम के एक ऐसा सरकारी स्कूल है जहां भारतीय विविधता की छवि देखने को मिलती है। यह अलग-अलग राज्यों के प्रवासी मजदूरों के बच्चों का ‘दूसरा घर’ है। ये स्कूल भाषा और भूगोल की सरहदों से परे है।Kerala

आपको बता दें, केरल के तिरुवनंतपुरम में एक उच्च प्राथमिक सरकारी विद्यालय है। यहां अलग-अलग राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल में समावेशिता और सौहार्द का माहौल ‘एक भारत, खुशहाल भारत’ का अहसास कराता है। ये स्कूल गैर-मलयाली छात्रों के लिए घर से कम नहीं। केरल के बच्चे भी हर किसी को अपने परिवार के सदस्य मानते हैं। यहां रोजमर्रे की आपसी बातचीत और तरह-तरह की गतिविधियों के जरिये ज्ञान, करुणा और भाईचारे का पाठ पढ़ाया जाता है। दोस्ती भाषाई पहचान से ऊपर होती है। Kerala

Read Also: चंडीगढ़ में प्रतिष्ठित गुलाब महोत्सव का आगाज, प्रदर्शनी में लगे 850 से ज्यादा किस्मों के गुलाब

यहां पर छात्र मलयालम सीखकर आपसी रिश्ते को मजबूत करते हैं और आपसी सम्मान को बढ़ावा देते हैं। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम का ये स्कूल भारतीय विविधता की जीवंत तस्वीर पेश करता है। यहां छात्रों के बीच एकता की भावना साफ दिखती और सुनाई देती है। किसी भी छात्र को नजरंदाज नहीं किया जाता, चाहे वो देश के किसी भी कोने से आया हो। Kerala

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *