झज्जर में ट्रक और कार की टक्कर में दादी पोते की मौत, तीन घायल

झज्जर

झज्जर के गांव झासवा के पास ट्रक और कार की टक्कर से कार में सवार एक महिला और एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जबकि कार चालक और कार में सवार दो महिलाओं को गंभीर रूप से चोटे आई है, जिन्हें उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है l सड़क हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और हादसे की  सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।

Read Also:Crime News: डोडा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी

जानकारी अनुसार पूर्व सैनिक अनिल पुत्र उदय सिंह अपनी पत्नी सुमन, बेटा मन जाखड़, माँ विद्या और पड़ोसी महिला उर्मिला के साथ कार में सवार होकर अपने गांव ढाणा से अपनी रिश्तेदारी गांव कादड़ा जा रहे थे। अनिल कार चला रहा था, और जैसे ही झासवा और सुधराना  मार्ग पर विशाखा कंपनी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसके कारण अनिल की मां 70 वर्षीय विद्या देवी और 18 वर्षीय बेटा मन सड़क हादसे का शिकार हो गए l

Read Also:Parliament Session:स्पीकर ओम बिरला ने इमरजेंसी पर दिया ये बयान ,गरमाई सियासत

मृतक महिला विद्या के एक बेटा है जबकि मृतक मन का एक भाई है। झज्जर के साल्हावास थाने से आए जांच अधिकारी SI  जितेंद्र ने  जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झासवा सुधराना मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में कार में सवार दादी पोते की मौत हुई है। और तीन सवारियां घायल जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इस मामले में कार चालक अनिल की पत्नी सुमन के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का मामला दर्ज किया गया है। और मृतकों का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किए गए हैं और फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। और ट्रक चालक फरार है उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *