GST संग्रह नवंबर में 15 फीसदी बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये हुआ

GST Collection- घरेलू आर्थिक गतिविधि बढ़ने और त्योहारों के दौरान खरीदारी के कारण जीएसटी संग्रह नवंबर महीने में 15 फीसदी बढ़कर लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.45 लाख करोड़ रुपये था।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नवंबर 2023 में सकल जीएसटी संग्रह 1,67,929 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 30,420 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 38,226 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 87,009 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 39,198 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 12,274 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 1,036 करोड़ रुपये सहित) रहा।

Read also – भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.538 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर हुआ 597.935 बिलियन अमेरिकी डॉलर

इस साल नवंबर का संग्रह हालांकि अक्टूबर में जुटाए गए 1.72 लाख करोड़ रुपये से कम है, लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद से ये दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है।मंत्रालय ने कहा कि नवंबर 2023 का संग्रह पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 15 फीसदी अधिक है।

ये 2023-24 के दौरान नवंबर तक सालाना आधार पर किसी भी महीने के लिए सबसे अधिक वृद्धि है। चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक सकल जीएसटी संग्रह 13,32,440 करोड़ रुपये है, जो औसतन 1.66 लाख करोड़ रुपये प्रति माह है। ये संग्रह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 11.9 फीसदी अधिक है।चालू वित्त वर्ष में ये छठी बार है, जब किसी महीने में सकल जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये के पार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *