America: ट्रंप ने कहा- ‘ईरान के साथ युद्ध खत्म, वीकेंड तक शांति समझौता होगा’

America:

 America: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच लंबे वक्त से चल रहे विवाद को समाप्त करने वाली डील अब अंतिम चरण में है और इसे कुछ दिनों में अंतिम रूप दिया जा सकता है. ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अमेरिका-ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक व्यापार को बड़ा लाभ मिलेगा। America

Read Also-GUJARAT: अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर अपनों को याद कर भर आती हैं पीड़ित परिवारों की आंखें

ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस साइनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे, जो इस वीकेंड यूरोप में हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने बातचीत के नए दौर के बारे में कतर, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान समेत मध्य-पूर्व के देशों के नेताओं से बात की है। ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं पता कि आपने सुना या नहीं, लेकिन हमने आज (गुरुवार) ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है और वे कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गए हैं – जिस बात पर हमने जोर दिया था। यही तो हमारा मुख्य मकसद था।” America

Read Also-कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत 4 उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि जैसे ही इस डील पर हस्ताक्षर होंगे, वैसे ही बंद पड़े स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आधिकारिक तौर पर तुरंत खोल दिया जाएगा और ये प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी हो सकती है। ट्रंप ने कहा, “यह एक बहुत मजबूत समझौता ज्ञापन है।” ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने परमाणु हथियार हासिल करने की किसी भी कोशिश को हमेशा के लिए छोड़ने का वादा किया है। ट्रंप ने कहा, “वे किसी भी तरह से परमाणु हथियार नहीं खरीदेंगे और न ही बनाएंगे। उनके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।” पिछले कुछ हफ़्तों में, ट्रंप ने बार-बार कहा है कि अमेरिका और ईरान समझौते के करीब थे, लेकिन कोई औपचारिक समझौता नहीं हो पाया। America

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *