गुजरात में आग का ताड़व, इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर हुए खाक

Gujarat: गुजरात के सूरत शहर में गुरुवार सुबह एक ईवी शोरूम समेत तीन दुकानों में आग लगने से कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि अडाजन इलाके में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इलाके में लगी भीषण आग की वजह से लोगों में अफरातफरी मच गई। Gujarat: 

Read Also: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने AMU में सर सैयद अहमद मेमोरियल लेक्चर दिया

अधिकारियों ने बताया कि आग ईवी शोरूम में लगी और गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली बैटरी और अन्य स्पेयर पार्ट्स ने इसे और भड़का दिया, जिससे आग तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गई।
उन्होंने बताया कि आग में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।Gujarat: 

Read Also: मानहानि मामले में बढ़ी अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई

शहर के फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अडाजन इलाके में लगी भीषण आग की सूचना मिली।डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एस. जी. धोबी ने बताया कि पांच से छह फायर स्टेशनों की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।Gujarat: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *