BIRTHDAY SPECIAL: जानें ‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला मातोंडकर की दिलचस्प बातें

मुंबई: ‘रंगीला गर्ल’ यानी अभिनेत्री उर्म‍िला मातोंडकर ने 80 और 90 के दशक में अपने अभिनय और सादगी भरे अंदाज से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया।

फिल्मी लाइमलाइट से दूर उर्म‍िला इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। बता दें, आज 4 फरवरी को उर्म‍िला मातोंडकर अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

किरदारों को दी अहमियत

सिनेमा जगत में रंगीला, पिंजर, जुदाई, सत्या, प्यार तूने क्या क‍िया, भूत, एक हसीना थी, गांधी जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाली उर्म‍िला ने पैसों को नहीं बल्कि हमेशा किरदारों को अहमियत दी।

एक खास इंटरव्यू के दौरान उर्म‍िला ने खुल कर बताया था कि वे चाहतीं तो बॉक्स ऑफ‍िस पर हिट होने वाले कमर्श‍ियली सक्सेसफुल फिल्मों से करोड़ों कमा सकती थीं, पर उन्होंने पैसों के बजाय किरदारों को चुनने का फैसला किया।

Image result for urmila matondkar rangeela

यही वजह है कि शुरुआती करियर के दौरान उर्म‍िला ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली उर्म‍िला को इन फिल्मों के लिए फ‍िल्मफेयर बेस्ट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया जा चुका है।

Image result for urmila matondkar

इसके आगे उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक स्टार का मतलब है कि आप अपनी मर्जी का काम कर सके। स्टार्स होने के नाते हमें ना सिर्फ रिस्क लेना पड़ता है बल्कि चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है।

Image result for urmila matondkar bhoot

उन्होंने कहा कि मैंने जोख‍िम उठाया और उसके लिए कीमत भी चुकाई। मुझे इसके लिए जवाब भी देना पड़ा क्योंकि फिल्म ‘कौन’ पॉपकॉर्न एंटरटेनर या रोमांट‍िक फिल्म की तरह बिजनेस नहीं कर सकती।

उर्म‍िला ने बताया कि वो कई कमर्श‍ियल हिट फिल्में कर करोड़ों कमा सकती थीं। रंगीला जैसी कई फिल्में जो मुझे ऑफर की गई पर मैंने सभी को ना कह दिया और दूसरों ने उसे किया और पैसे कमाए।

Image result for urmila matondkar

मैं ‘कौन’ और ‘पिंजर’ की तरफ बढ़ चुकी थी। मैंने उन्हीं फ‍िल्मों को किया जिनके प्रति मेरा ख‍िंचाव था। ऐसा भी समय था जब मैंने फ‍िल्म करने के लिए कुछ नहीं लिया, मैंने मोलभाव में करोड़ों पैसे जाने दिए।

राजनीतिक सफर

फिल्मी लाइमलाइट से दूर उर्म‍िला ने 27 मार्च 2019 में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी। उन्होंने साल 2019 के लोक सभा चुनाव में मुंबई के उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेक‍िन जीत नहीं पाईं।

Image result for urmila matondkar

पांच महीने के बाद 10 सितंबर 2019 को उन्होंने किसी कारण वश पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से अलग होने के बाद 1 दिसंबर 2020 को उर्म‍िला ने श‍िवसेना पार्टी ज्वॉइन की। फिलहाल कंगना रनौत संग अपनी जुबानी जंग को लेकर भी उर्मिला सुर्खियों में रहीं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *