सूरत SBI लूटकांड! भागने की कोशिश में आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली

Gujarat: Surat SBI robbery! Accused shoots at police while trying to escape

Gujarat: गुजरात के सूरत में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा से 50 लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने शुक्रवार को भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर गोली चलायी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में एक गोली लगी। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त भावेश रोजिया ने बताया कि शहर अपराध शाखा पुलिस ने 27 अप्रैल के बैंक लूट मामले में उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस वारदात में कुल सात लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि आरोपी शुभम ठाकुर और विकास सिंह को चार मई को उत्तर प्रदेश के अयोध्या और गोंडा से गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर सूरत के वराछा स्थित एसबीआई शाखा से 50 लाख रुपये लूटने का आरोप है। रोजिया ने कहा, “ठाकुर को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। इस दौरान ठाकुर को उस जगह पर ले जाया गया, जहां उसने मोटरसाइकिल, पिस्तौल और मोबाइल फोन छिपाकर रखे थे।”Gujarat

Read Also: जबलपुर के एक होटल के कमरे में मिला महिला का शव

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ठाकुर ने छिपाकर रखे गए हथियार से पुलिस पर गोलीबारी कर भागने की कोशिश की। रोजिया ने कहा, “उसने भागने के प्रयास में पुलिस पर गोली चलाई और भागने लगा। तभी अपराध शाखा के एसीपी ने जवाबी गोलीबारी की, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया।” पुलिस के अनुसार ये घटना कन्यासी गांव के बाहरी इलाके में हुई।Gujarat

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस हिरासत के दौरान ठाकुर ने कबूल किया था कि उसने लूट में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और मोबाइल फोन गांव के पास छिपा रखे हैं। पुलिस के अनुसार, हथियारबंद लुटेरों के एक गिरोह ने दिनदहाड़े भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बैंक कर्मचारियों को धमकाकर 50 लाख रुपये लूट लिए थे। सीसीटीवी फुटेज में पांच आरोपी दिखे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बैंक ग्राहकों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए थे ताकि वे पुलिस को सूचना न दे सकें। साथ ही उन्होंने अलार्म सिस्टम भी निष्क्रिय कर दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *