जिला कोर्ट ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वे रिपोर्ट पक्षकारों को देने पर आज सुना सकता है फैसला

Gyanvapi Masjid Case- वाराणसी की जिला कोर्ट ज्ञानवापी मस्जिद परिसर पर एएसआई यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सीलबंद रिपोर्ट सार्वजनिक करने और पक्षकारों को उसकी प्रतियां उपलब्ध कराने के बारे में बुधवार यानी 24 जनवरी को कोई फैसला सुना सकता है।

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के 21 जुलाई के आदेश के बाद, एएसआई ने वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया, ताकि ये तय किया जा सके कि मस्जिद का निर्माण हिंदू मंदिर की पहले से मौजूद संरचना पर किया गया था या नहीं।

Read also – केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य  मीनाक्षी लेखी ने आज इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सहज गीता’ नामक पुस्तक का विमोचन किया

सर्वे की रिपोर्ट एएसआई की तरफ से पहले ही कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है।हिंदू पक्ष की चार वादी सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी की तरफ से सर्वे रिपोर्ट की प्रति दिए जाने का अनुरोध कोर्ट से किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *