दिल्ली NCR में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, फसलें हुई बर्बाद

delhi weather, दिल्ली NCR में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, फसल हुई बर्बाद....

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में झमाझम बारिश और ओलों के साथ मौसम में तब्दीली हुई है। हालांकि इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। आज यानी 18 मार्च को दिल्ली,नोएडा समेत कई इलाकों मे हल्की बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई लेकिन समय के साथ साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दोपहर के वक्त दिल्ली के कई इलाकों समेत नोएडा में भी ओले गिरे।        delhi weather

दिल्ली के बुराड़ी व ईब्राहिमपुर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे। आज शनिवार को सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए हुए थे और हल्की बूंदाबांदि भी हो रही थी। दिन के 12 बजे से अचानक काफी घने बादल छाए और तेज बारिश शुरु हई साथ ही ओले गिरे कुछ ऐसा ही हाल नोएडा में देखने को मिला। यहां भी सुबह के वक्त हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के वक्त नोएडा में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने केआसार है।

Read also:-इस्लामाबाद जा रहे इमरान खान की पलटी गाड़ी कई लोग हुए घायल

बता दें कि दिल्ली देहात और नोएडा के बड़े क्षेत्र में गेहूं और सरसों की फसल भी पककर तैयार है।ओलो व तेज हवा की वजह से फसलों में काफी बड़ा नुकसान हुआ है। जिस पौधे पर ओला गिरता है वह पौधा टूट कर नष्ट हो जाता है। साथ ही पकी हुई गेहूं की फसल में पानी भरने और साथ में हवा चलने से गेंहू की फसल गिर जाती है।जिसकी पैदावार 50 प्रतिशत से ज्यादा कम हो जाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App          

delhi weather

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *