Hanuman Janmotsav: देशभर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, प्रसिद्ध मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Hanuman Janmotsav:

Hanuman Janmotsav: आज देशभर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चैत्र पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर सुबह से ही पवनपुत्र हनुमान के दर्शन करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर धर्मनगरी अयोध्या, संगम नगरी प्रयागराज से सालासर बालाजी तक, चारों ओर ‘जय श्री राम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के उद्घोष सुनाई दे रहे हैं।Hanuman Janmotsav

Read Also-SIR प्रदर्शन में न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव पर पश्चिम बंगाल सरकार को लगाई फटकार

देशभर के प्रमुख हनुमान मंदिरों को फूलों और विशेष रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर बजरंगबली को सिंदूर, चोला, फल और लड्डू का भोग अर्पित किया जा रहा है। जगह-जगह भव्य शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थित हनुमानगढ़ी में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है, जहाँ विशेष आरती और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की करीब 2 किलोमीटर लंबी कतार देखी गई। सुरक्षा के लिहाज से जहांगीरपुरी जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के बीच 2 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गई है।Hanuman Janmotsav

Read Also-उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रॉली पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 18 लोग घायल

वहीं उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के संगम तट पर स्थित लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन के लिए भक्त घंटों इंतजार करते दिखे। बिहार के पटना स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में सुबह 4 बजे से ही दर्शन शुरू हो गए थे, जहाँ भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है, जन्मोत्सव के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से सभी प्रकार के रोग और दोष से मुक्ति मिलती है। जीवन में सभी कष्टों का नाश होता है और  हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंग बाण का पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।Hanuman Janmotsav

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana TwitterSIR प्रदर्शन में न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव पर पश्चिम बंगाल सरकार को लगाई फटकार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *