Haryana: केएमपी एक्सप्रेस पर दर्दनाक हादसा, कोहरा और धुंध के कारण कई टकराए

Haryana:
Haryana: बहादुरगढ़ से गुजरने वाले केएमपी एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे और तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बहादुरगढ़ की सीमा से होकर गुजर रहे केएमपी एक्सप्रेस-वे पर अलग-अलग स्थानों पर दर्जनभर से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें पी जी आई रोहतक भर्ती कराया गया है।Haryana: 
सबसे भीषण सड़क हादसा मांडौठी गांव के पास हुआ। यहां एक सफारी गाड़ी पीछे से केंटर में जा घुसी। सफारी में कुल 7 लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद केएमपी एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं।Haryana: 
विभिन्न हादसों के चलते घायल हुए लोगों को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की गई है।ट्रैफिक एसएचओ नरेश संधु ने बताया कि केएमपी पर आज कई वाहन कोहरे के कारण आपस में टकरा गए। वहीं हादसों में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं लेकिन किसी के जान जाने की सूचना नहीं है हालांकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं एसएचओ ने ड्राइवरों को कोहरे में सावधानी बरतने की अपील की है।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *