Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन ।आज मैं उसे शक्ति को प्रणाम करने आया जिसने हजारों वर्षों से भारत में लोकतंत्र को रखा जीवित।आज का यह सशक्त पंचायत समारोह वास्तव में हरियाणा के गांव के गौरव उनके सामर्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य का उत्सव।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांव किसी योजना का अंतिम पड़ाव नहीं बल्कि विकास का पहला केंद्र होना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल हुए पूरे इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई। Haryana
Read Also- Kerala: धनशोधन मामले में पिनराई विजयन की बेटी वीणा को ईडी ने जारी किया समन, 12 जून को होगी…
यह 12 साल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरे।हम सबको मिलकर प्रदेश से नशे को जड़ से करना है समाप्त।नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इसके लिए खोला गया मानस पोर्टल।आज हमने विभिन्न योजनाओं की कुल 2 हजार 697 करोड रुपए की राशि जारी की।दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की माता बहनों को आठवीं किस्त की 207 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि की गई जारी।हर घर हर ग्रहणी योजना में माता बहनों को 19 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि की गई जारी।सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के 35 लाख 76 हजार 775 लाभार्थियों को 1151 करोड़ 51 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में डाली। Haryana
Read Also- Kerala: धनशोधन मामले में पिनराई विजयन की बेटी वीणा को ईडी ने जारी किया समन, 12 जून को होगी…
आज ही ओबीसी और DNT वर्गों के 25729 विद्यार्थियों को 23 करोड़ 17 लाख रुपए की छात्रवृतियां दी गई।दयालु योजना के तहत 4538 पीड़ित परिवारों को 169 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि वित्तीय सहायता के रूप में दी गई।ग्राम विकास के लिए पंचायती राज संस्थाओं को विकास कार्यों के लिए 1056 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में डाली। आज ही 17 जिलों के 179 गांव की फिरनियों पर एलइडी स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन।आज 17 जिलों में 44 करोड रुपए की लागत से बनी 350 अटल लाइब्रेरी का किया लोकार्पण। Haryana
मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कारों के माध्यम से उन 6 ग्राम पंचायत को किया गया सम्मानित जिन्होंने विकास स्वच्छता और सुशासन के नए मानदंड किए स्थापित।इन 6 ग्राम पंचायतों को एक करोड़ 66 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई।पंचायती राज मंत्रालय के सहयोग से धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे नाम की पुस्तक का किया गया विमोचन।इस की वर्ष में 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाया जाएगा।चालू की वर्ष में ग्राम विकास के लिए 8704 करोड रुपए का किया प्रावधान।हमने पंचायती राज संस्थाओं को 10 प्रमुख विभागों का काम सौंपा, जिला परिषद के अध्यक्ष को DRDA का अध्यक्ष बनाया।हरियाणा देश का पहला राज्य जिसे शासन में पंचायती राज संस्थाओं की अधिक भागीदारी के लिए अंतर जिला परिषद का किया गठन।
बजट में गांव में चौपालो, ग्राम सचिवालयों, पुस्तकालयों, सड़कों व सामुदायिक भवनों के रखरखाव के लिए पंचायत बजट की 5% राशि सुरक्षित करने का किया प्रावधान।वर्ष 2022 से लेकर 2025 तक हरियाणा के 23930 किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया।हमारी सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए कई महत्वपूर्ण कदम।हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से कुरुक्षेत्र जिले में 2001 का क्षेत्र में स्मार्ट एग्रीकल्चर योजना की जाएगी प्रारंभ।गांव जितने जागरूक होंगे, हमारी पंचायतें जितनी सशक्त होंगी, हमारा प्रदेश उतना ही समृद्ध होगा। Haryana:
