भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, कंगना रनौत की प्रशंसा की

Mumbai:

Mumbai:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और कहा कि ये फिल्म लोगों को साहस और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देगी।रायपुर के एक मॉल में आयोजित फिल्म के इस विशेष प्रदर्शन में कंगना रनौत, राज्य सरकार के कई मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और विधायक और बाकी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Mumbai:

Read Also- Uttar Pradesh: लॉरेंस बिश्नोई बनकर रंगदारी मांगने की कोशिश में AMU का क्लर्क गिरफ्तार

फिल्म देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में साय ने इसे एक उत्कृष्ट फिल्म बताते हुए कहा कि ये अपने दायित्वों का बहादुरी के साथ निर्वहन करने के महत्व को रेखांकित करती है।उन्होंने कहा, “ये बहुत अच्छी फिल्म है और निश्चित रूप से लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। ये बताती है कि कर्तव्यों का निर्वहन साहस और निष्ठा के साथ कैसे किया जाना चाहिए।”Mumbai:

Read Also- Ujjwala Yojana: उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, 9 की जगह अब मिलेंगे सिर्फ चार सिलेंडर

मुख्यमंत्री ने विशेष स्क्रीनिंग के लिए छत्तीसगढ़ को चुनने पर कंगना रनौत का आभार व्यक्त किया और फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की। फिल्म में रनौत ने एक नर्स की भूमिका निभाई है।साय ने मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि फिल्म में उन स्वास्थ्यकर्मियों के साहस और समर्पण को दर्शाया गया है, जिन्होंने संकट के दौरान घायलों का उपचार किया था।Mumbai:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *