HARYANA: नूंह में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1054 नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई घोषणाओं की जानकारी दीHARYANA
नूंह: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह में आयोजित नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में JBT शिक्षकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात क्षेत्र के लिए 1054 नए प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति खुशी की बात है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे जिस विद्यालय में नियुक्त हुए हैं, वहां पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कभी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा माना जाने वाला मेवात अब होनहार और प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान बन रहा है।
Read Also: PM NARENDRA MODI: पीएम मोदी का आज से उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरा, 4 दिन में क्या-क्या करेंगे?
छात्रों को सम्मान राशि जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत 70 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 39 लाख 90 हजार रुपये की सम्मान राशि जारी की गई। इसके साथ ही 1364 विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री मेवात पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 52 लाख 44 हजार रुपये की राशि भी जारी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की योग्यता और उनके स्वाभिमान का सम्मान कर रही है। सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं, जबकि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से करीब 26 हजार युवाओं को अनुबंध आधार पर रोजगार दिया गया है।HARYANA
Read Also: SEPTEMBER 2026: इस महीने बदलेगी 4 बड़े ग्रहों की चाल, इन राशियों के लिए तरक्की के योग
शिक्षा पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति का उद्देश्य मेवात में प्राथमिक शिक्षकों की कमी को दूर करना और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। हरियाणा के 450 स्कूलों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिस पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 200 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास के लिए CPD फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। निपुण हरियाणा के तहत शिक्षकों के दो प्रशिक्षण चरण पूरे हो चुके हैं और अगले महीने करीब 32 हजार PRT शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की योजना है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भविष्य में हरियाणा के शिक्षा परिणामों की चर्चा में मेवात परिवर्तन की प्रेरक कहानी बनेगा।HARYANA
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

