Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में जांच अब न्यायिक प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच गई है। स्पेशल NIA कोर्ट ने मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से दाखिल चार्जशीट का संज्ञान ले लिया है। NIA ने कुल 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। मामले में अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।
आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें उमर-उन-नबी, आमिर राशिद अली, जासिर बिलाल वानी, मुजम्मिल, आदिल अहमद राथर, मुफ्ती इरफान अहमद, शाहीन, सोयाब, बिलाल और यासिर अहमद डार समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। Red Fort Blast
Read Also: Asian Games 2026: भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोटिल होने के कारण एशियाई खेलों से बाहर
जांच के मुताबिक आरोपियों की कथित भूमिका और उनके बीच संभावित संपर्क से जुड़े तथ्यों को चार्जशीट में रखा गया है। उमर-उन-नबी की ब्लास्ट में मौत हो चुकी है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी के फरार होने की जानकारी भी सामने आई है। Red Fort Blast
इस मामले की जांच कई राज्यों और अलग-अलग इलाकों तक पहुंची। NIA ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली-NCR में जांच की और कथित साजिश से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने के लिए सबूत जुटाए। एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में जांच के दौरान 588 गवाहों के बयान दर्ज किए जाने की बात कही है।
Read Also: Delhi Robbery: दिल्ली में 44 लाख रुपये की लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
इसके अलावा 395 से ज्यादा दस्तावेज और 200 से अधिक जब्त सामान को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। इन तमाम तथ्यों और सबूतों के आधार पर ब्लास्ट की पूरी कड़ी, आरोपियों की कथित भूमिका और उनके संभावित संपर्कों का विवरण अदालत के सामने रखा गया है। Red Fort Blast
कोर्ट के चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद अब मामले की न्यायिक कार्यवाही आगे बढ़ेगी। 9 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में केस से जुड़े पहलुओं पर आगे की प्रक्रिया होगी। हालांकि चार्जशीट में लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा। Red Fort Blast
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

