Haryana Drone Hub: रूस की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। हरियाणा में अत्याधुनिक ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, विदेशी निवेश, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत–रूस औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा।
हरियाणा में दो बड़ी तकनीकी परियोजनाओं पर सहयोग प्रस्तावित हुआ। इसमें हेलीकॉप्टर ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और बिना GPS के संचालित होने वाले ड्रोन शामिल है। Haryana Drone Hub
Read Also: Bihar: हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटी, 11 लोगों की मौत
9 सितंबर 2025 को सिसाय में ड्रोन सिटी की आधारशिला रखी गई थी और आज यह परियोजना संचालन में है और वैश्विक ड्रोन कंपनियों के साथ सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है। Haryana Drone Hub
हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड के माध्यम से इस परियोजना के लिए ₹58.51 करोड़ का विशेष प्रोत्साहन पैकेज भी स्वीकृत किया गया था। इस पहल से प्रदेश में आधुनिक उद्योगों का विस्तार होगा। इससे लगभग 800 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की भी संभावना है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

