नगर परिषद के कर्मचारियों की 11वे दिन भी हड़ताल जारी, सरकार को दी चेतावनी

Haryana Latest News: नगर परिषद के कर्मचारियों की 11वे दिन भी हड़ताल जारी |

झज्जर, (योगेन्द्र सैनी): समान काम और समान वेतन की मांग को लेकर नगर परिषद के कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। आज 11वे दिन भी कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार पिछले लंबे समय से समान काम और समान वेतन लागू करने का वादा कर रही है, लेकिन इस वादे को पूरा नहीं किया जा रहा। आज भी नगर परिषद के ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को बहुत कम तनख्वाह दी जा रही है। इसी के चलते कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। Haryana Latest News

समान काम व समान वेतन के साथ-साथ कर्मचारी बचे हुए एरियर को भी जल्द देने की मांग पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों ने बताया कि बहादुरगढ़ के साथ-साथ झज्जर जिले के विभिन्न निकायों कर्मचारी लगातार हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी तो दे दी है। कर्मचारियों ने बताया शपथ वाले दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यहां आए हमारी समस्या सुन्नी और जल्द समाधान करने की बात कहि लेकिन अध्यक्ष ने कर्मचारियों से यहां आकर झूठा वादा किया और अपना काम कर के चले गए अगर समय रहते कर्मचारियों की मानगो को पूरा नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा जिसका खामियाजा सरकार जिला परशान को भुगतना पड़ेगा कर्मचारियों ने साफ़ तौर पर कहा जब तक मानगो को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लेकिन अब देखना यह होगा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की तरफ ध्यान देती है या नहीं। Haryana Latest News

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv

Haryana Latest News, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *