एयर होस्टेस बनने का झांसा देकर ठगे 5 लाख, पीड़िता ने जनता दरबार में लगाई गुहार

janta darbar

Janta Darbar: CM योगी ने गोरखपुर में लगे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने का आश्वासन भी दिया। CM योगी के जनता दरबार में एक पीड़िता भी पहुंची जिसे झूठा झांसा देकर दो ठगों  ने ठग लिया। ठगी की शिकार पीड़िता ने CM योगी से इंसाफ की गुहार लगाई।

Read Also: जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत, CM नीतीश ने किया लाखों के मुआवजे का ऐलान

बता दें कि पीड़िता को अयोध्या निवासी हरीश तिवारी और गोंडा निवासी सुशील कुमार तिवारी ने एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर 5 लाख 15 हजार रुपये ठगे। पीड़िता ने CM योगी को बताया कि उसके पास ठगी से जुड़े सारे सबूत हैं जिस पर CM योगी ने तुरंत एक्शन लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दे दिया।

Read Also: Doctor Rape Murder: डॉक्टर हत्याकांड के खिलाफ मेडिकल छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

मानसिक रूप से किया प्रताड़ित- महिला ने  बताया कि उसे आरोपियों ने कहा कि उसका इंडिगो में सिलेक्शन हो गया है और उसे एयर होस्टेस के पद पर काम करने के लिए मुंबई आना होगा। आरोपियों ने पीड़िता को  नकली नियुक्ति पत्र भी भेजा ताकि उसे विश्वास हो जाए और वह मुंबई आ जाए। पीड़िता को जैसे ही नियुक्ति पत्र मिला वह मुंबई आ गई। मुंबई आने के बाद ठगों ने पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने आगे बताया कि मुंबई आने के बाद उसके साथ धोखाधड़ी हुई। इस घटना के बाद वह किसी तरह मुंबई से वापिस अपने घर लौटी और अपने परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *