Haryana Lok Sabha Elections- हरियाणा में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में BJP रैली करके अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रही है, अब तक कई रैलियां कर भी चुकी है। लेकिन इस बीच कांग्रेस पार्टी के नये प्रभारी दीपक बाबरिया भी हरियाणा की राजनीति में सक्रिय हो गये हैं। दीपक बाबरिया चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के साथ दो दिन की बैठक कर चुके हैं। उसके बाद अब हरियाणा के लोकसभा क्षेत्रों में जाने का मन बनाया है। वो लोकसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेंगे……Haryana Lok Sabha Elections
Read also –प्रधानमंत्री मोदी की UCC पर वकालत के बाद, गरमाई राजनीति
कांग्रेस के प्रभारी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर वर्कर और नेताओं से फीडबैक लेगी। हरियाणा के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया का जुलाई में लोक सभा वाइज़ दौरा शुरू होगा।
बाबरिया फ़रीदाबाद, गुरुग्राम,भिवानी, रोहतक,सोनीपत, लोकसभा सीट पर सबसे पहले दौरा करेंगे। इस दौरान प्रभारी सभी वर्करों और नेताओं से चुनाव संबंधी राय भी लेंगे, इसके बाद दिल्ली और चंडीगढ़ में कांग्रेस की मीटिंग होगी। जिसमें राज्य स्तरीय अभियान चलाने का निर्णय लिया जाएगा।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

