Haryana: दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट, रोहतक पुलिस को कार से एक करोड़ कैश बरामद

Haryana

Haryana: दिल्ली विस्फोट के बाद वाहनों की जांच के दौरान हरियाणा पुलिस ने रोहतक की शिवाजी कॉलोनी के पास एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए।पुलिस की टीम वाहनों की जाँंच कर रही थी, तभी उन्होंने झज्जर की ओर से आ रही एक कार को रोका। कार में चार युवक सवार थे, जो सभी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे।Haryana:

Read also- एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, तेज गेंदबाज शॉन एबॉट चोट के कारण हुए बाहर

तलाशी के दौरान, पुलिस को पिछली सीट पर बैठे दो यात्रियों के बैग में 500, 200 और 100 रुपये के नोटों के बंडल मिले, जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये थी।
रोहतक के डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुसार, नकदी रोहतक कोषागार में जमा कर दी गई है और आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।Haryana:

Read also- Delhi Blast: नम आखे, चेहरे पर मायूसी, दिल्ली विस्फोट पीड़ित जुम्मन परिवार का छलका दर्द

पुलिस ने कहा कि जिला में हाई अलर्ट है और अलग-अलग जगहों पर जांच तेज कर दी गई है। कार में सवार युवकों के बारे में दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किला विस्फोट मामले में फरीदाबाद के एक कार डीलर को हिरासत में लिया है। एक पुलिस सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्र के अनुसार, रॉयल कार प्लाजा के मालिक अमित को विस्फोट के तुरंत बाद फरीदाबाद पुलिस की सहायता से सेक्टर 37 स्थित उनके कार्यालय से हिरासत में ले लिया गया।सूत्र ने बताया कि अमित ने हुंडई आई20 की बिक्री में मदद की थी, जिसका इस्तेमाल सोमवार को हुए विस्फोट में किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *