सोनीपत में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

Haryana News: BJP leader shot dead in Sonipat, search for accused continues, BJP leader murdered, BJP leader murdered Haryana, Sonipat, BJP leader murdered Sonipat

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक स्थानीय बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार यानी की आज 15 मार्च को ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र जवाहर के रूप में हुई है जो सोनीपत के मुंडलाना मंडल के बीजेपी अध्यक्ष थे।

Read Also: दही खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे कब खाना है सबसे ज्यादा फायदेमंद

पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने शुक्रवार होली की रात (14 मार्च) जवाहर पर गोली चलाई। सीसीटीवी फुटेज में जवाहर जान बचाने के लिए एक दुकान में घुसते दिखते हैं, लेकिन हमलावर ने उनका पीछा किया और उन्हें गोली मार दी। एसीपी ऋषि कांत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीन टीम का गठन किया है। दो सीआई की टीम है और एक एसएचओ मोबाइल टीम है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *