जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीले तूफान से एक विदेशी की मौत, एक लापता

Jammu & Kashmir Avalanche: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीला तूफान और हिमस्खलन इन दिनों आफत बरसा रहे है। इस बर्फीले तूफान से एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई जबकि दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया। वहीं अन्य दो पर्यटक लापता है।इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि ‘स्की’ करने वाले पांच लोगों को बचाकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।हिमस्खलन ने कोंग डोरी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते स्की करने वाले कई व्यक्ति फंस गए। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक स्थानीय निवासियों के बिना स्की करने गए थे।सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन का गश्ती दल खोज और बचाव अभियान में जुटा हुआ है।

 Read also-शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 535 अंक चढ़ा, निफ्टी नए शिखर पर

 मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – मौसम विभाग ने बारिश व बर्फबारी की घोषणा करते हुए कश्मीर से लेकर उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वोत्तर राज्य  में आने वाले दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किय़ा है।मौसम में अचानक से आए बदलाव के कारण पश्चिमी हिमालय इलाके में 24 से 26 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन दिनों कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है। बारिश के कारण जगह जगह लैंडस्लाइड व भूस्खलन हो रहा है। जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग में हुए फिलहाल भूस्खलन के कारण बंद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *