Haryana News: भारत द्वारा नेस्तनाबूद की पाकिस्तानी मिसाइल, सिरसा के खेत में मिला मलवा

Haryana News: हरियाणा के सिरसा के एक गांव में एक पाकिस्तानी मिसाइल खेत में गिरी।खबरों के मुताबिक भारतीय सेना ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसको अपने कब्जे में ले लिया और बाद में उसे नष्ट कर दिया।गांव के लोगों ने बताया कि खेतों में अज्ञात वस्तु गिरी लेकिन उन्हें नहीं पता चला कि वो क्या चीज थी। उनके मुताबिक वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उस संदिग्ध वस्तु को अपने साथ ले गए।चश्मदीदों ने बताया कि वस्तु के जमीन पर गिरने से कुछ क्षण पहले आसमान में तेज चमक के साथ जोरदार आवाज सुनाई दी।इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सेना के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।

Read also- Odisha News: भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात, ओडिशा में हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ी

पाकिस्तान ने फिर किया हमला- भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के बीच शुक्रवार शाम को फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर समेत पंजाब के कई इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।पठानकोट और फिरोजपुर जिलों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि आवाजें किस वजह से आईं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर जिलों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए।

Read also- 26/11 Mumbai Terror Attack: तहव्वुर राणा को 6 जून तक तिहाड़ भेजा गया

भारत ने गुरुवार रात को जम्मू और पठानकोट समेत सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की पाकिस्तान की नई कोशिशों को तेजी से नाकाम कर दिया। इससे पहले देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 जगहों पर इसी तरह की कोशिशें नाकाम की गई थीं।इस बीच व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *