Haryana News: चंडीगढ़ में नामचीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने शुरु की जांच

Haryana News:

Haryana News: चंडीगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव समेत शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक कई स्कूलों को ये धमकी भरे ईमेल मिले हैं। Haryana:

Read Also: Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल याचिका पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगा दिल्ली हाई कोर्ट

मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और बच्चों की सुरक्षा के लिए तुरंत स्कूल खाली करवा दिए गए। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हर कमरे, बैग और कोने की जांच की जा रही है।Haryana:

लगातार मिल रही ऐसी धमकियों से अभिभावकों में दहशत का माहौल है। कई पेरेंट्स स्कूलों के बाहर जमा हो गए। फिलहाल सभी स्कूलों और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है।  Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *