Haryana: हुड्डा के लंच में शामिल हुए राहुल गांधी-प्रियंका गांधी, दिग्गज नेताओं का भी लगा जमावड़ा

Haryana: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आवास पर आज लंच पॉलिटिक्स का शानदार आयोजन हुआ है। हुड्डा के आवास पर इस लंच पार्टी में राहुल गांधी- प्रियंका गांधी भी शामिल हुए हैं, इसे हरियाणा की राजनीति के लिए एक मजबूत संदेश माना जा रहा है। Haryana:

Read Also: Meghalaya Mine Blast: मेघालय खदान विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, रेस्क्यू जारी

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा को लेकर एक नई शुरुआत और मजबूत एकता का संदेश दिल्ली में दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एक विशेष लंच का आयोजन किया, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस लंच में सबसे खास मौजूदगी रही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की।यह लंच सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली आवास पर आयोजित किया गया,यहां हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता जुटे। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान पार्टी के भीतर लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी को खत्म करने और आगामी चुनौतियों के लिए एकजुट होने का राजनीतिक संदेश गया है। Haryana:

Read Also: Bollywood: फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर देशभर में मचा सियासी बवाल, ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का इस लंच में शामिल होना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि दोनों नेताओ ने हाल के महीनों में हरियाणा में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। यह पहली बार है जब गांधी परिवार के सदस्य हुड्डा परिवार के साथ इस तरह के अनौपचारिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, लेकिन आज का यह आयोजन ‘मिशन हरियाणा’ के तहत पार्टी की एकजुटता का स्पष्ट संदेश देता है।लंच के दौरान मौजूद अन्य प्रमुख नेताओं में हरियाणा कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष शामिल थे। इस कार्यक्रम को पार्टी सूत्र ‘लंच डिप्लोमेसी’ का एक सफल उदाहरण बता रहे हैं, जिसके जरिए भूपेंद्र हुड्डा ने पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के साथ सामंजस्य बनाने का मजबूत संदेश दिया है। Haryana:

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, “यह सिर्फ लंच नहीं था, बल्कि हरियाणा में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा था।राहुल जी और प्रियंका जी की मौजूदगी से साफ संदेश गया है कि पार्टी एकजुट है और भविष्य की लड़ाइयों के लिए तैयार है।दरअसल हरियाणा में कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद संगठन को पुनर्गठित करने में जुटी है। ऐसे में आज का यह कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला साबित हो रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही हरियाणा में ‘मिशन हरियाणा’ के तहत बड़े आंदोलन और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।यह लंच न सिर्फ हरियाणा कांग्रेस की एकता का प्रतीक बना, बल्कि यह भी दिखाया कि गांधी परिवार और हुड्डा गुट के बीच तालमेल बढ़ रहा है, जो आने वाले समय में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की सीट का मुकाबला भी ज्यादा दूर नहीं है। Haryana:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *