Haryana: गोहाना में UGC पर छिड़ा घमासान, पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित वर्ग ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन 

Haryana: गोहाना में पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित वर्ग के लोगों ने यूजीसी कानून के समर्थन में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद  करते हुए  शहर के वाल्मीकि आश्रम इकठा होकर एक सभा का आयोजन किया गया।जिस के बाद सभी ने इकट्ठा होकर शहर मे प्रदर्शन करते हुए गोहाना के एसीपी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। Haryana:

Read Also: Maharashtra: PM मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से करेंगे मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर करेंगे वार्ता

इस दौरान पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित वर्ग के लोगों ने कहा उनके सामाजिक न्याय के संघर्षों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। साथ ही उन सभी महापुरुषों को भी नमन किया गया, जिन्होंने बहुजन समाज की लड़ाई लड़कर समाज को नई दिशा दी। Haryana: 
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि University Grants Commission (यूजीसी) कानून उच्च शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक न्याय और आरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना समय की आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुछ संगठनों द्वारा यूजीसी के निर्णयों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि आयोग उच्च शिक्षा संस्थानों को बेहतर संसाधन, अनुदान और दिशा-निर्देश प्रदान कर रहा है।Haryana:
उन्होंने मांग की कि यूजीसी की स्वायत्तता और अधिकारों को बनाए रखा जाए, ताकि देश की शिक्षा प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव बना रहे।इस दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया और पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।Haryana: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *