Haryana: UPSC सिविल सर्विस फाइनल रिजल्‍ट जारी, एकांश ढुल ने UPSC मे हासिल की 3rd रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

Haryana:

Haryana: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएसई) की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीएससी परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। हरियाणा के एकांश ढुल ने यूपीएसई में देश भर में तीसरा रैंक हासिल किया है।

कठिन मेहनत से मिली सफलता- एकांश ढुल भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे है। एकांश ढुल पहले भी दो बार यूपीएससी में चयनित हो चुके है। आपको बता दें कि यूपीएससी ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 9,37,876 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,76,793 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। Haryana:

Read also: Karnataka News: जातिगत भेदभाव पर अंकुश लगाने के लिए ‘रोहित वेमुला विधेयक’ पारित करेगी कर्नाटक सरकार

सोनीपत में छात्रों ने पाई UPSC में सफलता- सोनीपत की मानसी ने यूपीएससी परीक्षा 2025 में अपना परचम लहराया। वहीं वैभव और अमन ने यूपीएससी परीक्षा पास की। मानसी ने 137वीं रैंक हासिल की है तो वैभव ने इस परीक्षा में 344वीं रैंक प्राप्त की है। अमन ने परीक्षा में 731वीं रैंक हासिल की।  UPSC:

CM सैनी ने दी बधाई- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने UPSC में चयनित सभी युवाओं को दी बधाई। UPSC में चयनित हरियाणा के उम्मीदवारों को दी विशेष तौर पर शुभकामनाएँ। ऑल इंडिया में तीसरे स्थान पर रहने वाले पंचकुला के एकांश ढुल के माता पिता को फोन कर मुख्यमंत्री ने दी बधाई। सभी चयनित उम्मीदवार विकसित भारत के संकल्प की नींव बनकर देश को मजबूत बनाने के लिए करें कार्य।Haryana:

Read also: Rajnath Singh: पश्चिम एशिया संकट के बीच समुद्र में भारतीय नेतृत्व का आह्वान किया

यशवंत सांगवान ने प्रदेश का नाम किया रौशन- चरखी दादरी के होनहार युवा यशवंत सांगवान ने कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यशवंत ने अपने पांचवें प्रयास में 391वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया। यशवंत सांगवान तीसरे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास जारी रखे। आखिरकार पांचवें प्रयास में उन्हें सफलता मिली और उनका चयन हो गया।

सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन को बताया- यशवंत सांगवान के पिता संजय सांगवान उर्फ कुकू बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी माता सरोज देवी गृहिणी हैं। यशवंत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के सहयोग और विश्वास ने उन्हें लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी। यशवंत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चरखी दादरी से प्राप्त की, जबकि 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने फरीदाबाद में अपनी बुआ के घर रहकर पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी को लक्ष्य बनाकर लगभग आठ वर्षों तक लगातार तैयारी की और आखिरकार सफलता हासिल की।

युवाओं को दिया संदेश- यशवंत सांगवान ने कहा कि देश सेवा का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। वे समाजहित और आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर संघर्ष किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। वहीं यशवंत की माता सरोज देवी ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटे ने अपनी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें और पढ़ाई के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चे जीवन में आगे बढ़ सकें।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *