कई शहरों में टमाटर से सस्ता हुआ पेट्रोल ,हरी मिर्च ,जीरा, अदरक के भाव आसमान पर

(अजय पाल) –देश मे कुछ समय पहले पेट्रोल व डीजल की कीमतें आसमान छू रही थी तब पूरे देश में हाहाकार मच गया था लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब पेट्रोल व डीजल के दाम में कमी आयी। देश में अब पेट्रोल व डीजल की कीमत पर कोई बात नही कर रहा है क्योंकि इस समय  देश में  टमाटर की कीमत में आग लगी हुई है । देश में  प्रतिदिन सभी सब्जियों के बीच यह प्रतिस्पर्धा चल रही है कौन कितने महंगे दामों पर बिकेगा। दरअसल देश में भले ही अभी बात सिर्फ टमाटर के दामों की हो रही हो लेकिन इस बीच में टमाटर के अलावा अदरक, जीरा के बाद अब हरी मिर्च के दाम भी बढ़ गए हैं।टमाटर का रंग वैसे तो लाल होता है लेकिन इस समय टमाटर में अपनी बढ़ती कीमत की  वजह से और ज्यादा लाल हो गया है। टमाटक की कीमतों में बढोतरी का सिलसिला जारी है।अब हालात ऐसे हो गए है कि टमाटर अब पेट्रोल से भी अधिक महंगा मिल रहा है।अब आपको एक किलो टमाटर खरीदने के लिए 100 से 150 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते है।  देश के अलग अलग शहरों में टमाटर 150 रुपये किलो हो गया है। बेतहाशा टमाटर की कीमत बढ़ने से सीधा असप जेब पर पड़ रहा है । आइए जानते है देश के अलग अलग राज्यों में टमाटर किस दाम में बिक रहा है।  क्यों महंगे हुए टमाटर – मंडी कारोबारियों ने बताया किसानों के पास ही टमाटर महंगे आ रहे है।हालांकि कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि टमाटर की कीमत बढ़ने का कारण उच्च तापमान कम  उत्पादन व बारिश का होना माना गया। दिल्ली में तो टमाटर की कीमत आसमान छू रही है एक किलो टमाटर 140 से 150 रुपये तक में मिल रहा है।   कोलकाता में भी टमाटर की कीमतें बेतहाशा बज रही है। अगर आप कोलकाता में रहते है  तब आपको एक किलो टमाटर के लिए  148  रुपये खर्च करने होंगे।   उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में टमाटर  150  रुपये तक मिल रहा है।

Read also-पसूरी रीमेक की लगातार ट्रोलिंग पर ओरिजनल सिंगर शे गिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा मैंने नही बेचा गाना

देश में एक और जहां  टमाटर की कीमत बढ़ती जा रही है वहीं तमिलनाडु में प्रशासन के आदेश के बाद राशन की दुकानों में टमाटर 60 रुपये किलो मिल रहा है । बिहार की राजधानी पटना में एक किलो टमाटर की कीमत 120 रुपये तक है।पेट्रोल से महंगा हुआ टमाटर – तेजी से बढ़ते टमाटर के दाम के कारण आज टमाटर रसोई से गायब होता जा रहा है। टमाटर की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता यह पेट्रोल से भी महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत  96.72 रुपये लीटर व एक किलो टमाटर का मूल्य 150 रुपये तक मिल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *