Hathras: भोले बाबा के आश्रम के बाहर पुलिस बल तैनात, मीडिया और पुलिस अधिकारियों के बीच नोकझोंक

hathras-heavy-police-force-deployed-outside-bhole-babas-ashram-scuffle-between-media-and-police-officers-mainpuri-women-ramkutir-bholebaba-uttarpradesh-upnews-hathras-youtube-facebo

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुई दुर्घटना के अगले दिन भोले बाबा के आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के बीच काफी नोकझोंक हुई।

Read Also: हाथरस के भोले बाबा की कहानी, लोगों की मौत के पीछे आखिर किसकी साजिश?

मीडिया का कहना है कि पुलिस के अधिकारी मैनपुरी में भोले बाबा के आश्रम में करीब सवा घंटे तक अंदर रहे, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है वे ड्यूटी चेक करने गए थे। भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए। डीएसपी सुनील कुमार ने कहा, “आश्रम के अंदर 40-50 सेवादार हैं। वे (भोले बाबा) अंदर नहीं हैं, न ही कल थे और न ही आज हैं। हाथरस में मंगलवार को सत्संग खत्म होने के बाद अचानक भगदड़ मच गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *