Health Tips: अक्सर गैस या खराब खानपान के कारण लोगों को पेट दर्द की समस्या हो जाती है। लेकिन यहीं दर्द अगर बार-बार या ज्यादा समय के लिए हो तो इसे मामूली दर्द समझने की गलती भूलकर भी ना करें। पेट दर्द के साथ अगर आपको जलन, भारीपन, उल्टी जैसा मन होना, भूख कम लगना, बार-बार दस्त या कब्ज, पेट फूलना, कमजोरी और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो यह शरीर की चेतावनी हो सकती है। कुछ मामलों में पेट दर्द के साथ सिरदर्द या चक्कर आने की भी शिकायत होती है।
किन बीमारियों का संकेत हो सकता है पेट दर्द?
पेट में बार-बार दर्द कई तरह की बीमारियों से जुड़ा हो सकता है, जैसे- इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम, सूजन आंत्र रोग, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, सीलिएक रोग, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, बैक्टीरियल संक्रमण, पित्ताशय की पथरी, अपेंडिसाइटिस, पैनक्रिएटाइटिस, किडनी स्टोन, अल्सर, हर्निया, फूड एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलेरेंस भी पेट दर्द की वजह बन सकते हैं।
पेट दर्द से कैसे बचें?
पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए रोजमर्रा की आदतों में सुधार जरूरी है, जैसे- समय पर संतुलित भोजन करें। ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और गैस बनाने वाला खाना कम करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हल्की एक्सरसाइज या टहलने की आदत डालें। खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें। रात का खाना जल्दी खाएं और साथ ही साफ-सफाई और हाइजीन का ध्यान रखें। इसके अलावा तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान करें। Health Tips
Read Also: ममता के आरोपों पर दिल्ली पुलिस का जवाब- सुरक्षा का हिस्सा है बंग भवन के बाहर तैनाती
दर्द के साथ दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
पेट दर्द के साथ अगर आपको बार-बार दस्त, खून वाला या काला मल, पेशाब में जलन, बुखार, निगलने में परेशानी, उल्टी में खून या अचानक वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो यह किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Health Tips
