West Asia conflict: ऊर्जा की कीमतों में आई गिरावट, लेकिन दाम अभी भी उच्च स्तर पर बरकरार

West Asia conflict:

West Asia conflict:  हाल के हफ्तों में तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था, लेकिन संभावित वार्ताओं की खबरों के चलते कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत संघर्ष के दौरान 120 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई थी, लेकिन बुधवार को ये 100 अमेरिकी डॉलर से नीचे कारोबार कर रही थी। फिर भी, युद्ध की शुरुआत से इसकी कीमत में लगभग 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Read Also: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन के शीर्ष नेता समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

अर्थशास्त्रियों और नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर ऊर्जा की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे, जिनमें खाद्य पदार्थों और बाकी जरूरत की चीजों की बढ़ती कीमतों से लेकर होम लोन और वाहन ऋण की बढ़ती ब्याज दरें शामिल हैं।  West Asia conflict:  

Read Also: Parliament: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान- मोदी सरकार में मजबूरी नहीं, संकल्प के साथ हो रहा है आर्थिक सुधार

तेल की कीमतों में उछाल का एक बड़ा कारण फारस की खाड़ी से खुले महासागर तक जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का कड़ा नियंत्रण है। ईरान ने कुछ जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है, लेकिन उसने कहा है कि अमेरिका, इजराइल या उनसे जुड़े माने जाने वाले देशों के जहाज वहां से नहीं गुजर सकते। West Asia conflict:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *