Delhi:​ पश्चिम एशिया संकट पर भारत सरकार की बड़ी ब्रीफिंग- देश में ईंधन और राशन की कोई कमी नहीं

Delhi:​ पश्चिम एशिया संकट पर अंतर मंत्रालय समूह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश मे ईंधन आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण अपडेट दिया गया है। पेट्रोलियम शिपिंग और विदेश मंत्रालय ने साझा ब्रीफिंग कर यह जानकारी की है।​पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। आज दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में पेट्रोलियम, शिपिंग और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सरकार ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बावजूद भारत के पास ईंधन का पर्याप्त भंडार है और पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। Delhi:​

Read Also: Delhi: पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में हुए बड़े निर्णय- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

पेट्रोलियम मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। घरेलू एलपीजी (LPG) के उत्पादन को बढ़ा दिया गया है। हालांकि कुछ इलाकों में अफवाहों की वजह से पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी गई, लेकिन सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त है।Delhi:​

​पाइपलाइन के लिए नया कानून:  एक बड़ा कदम उठाते हुए, सरकार ने ‘प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश 2026’ अधिसूचित किया है। इसके तहत अब देशभर में गैस पाइपलाइन बिछाने के काम में तेजी आएगी और मंजूरी मिलने में होने वाली देरी खत्म होगी। कल ही देश के 110 भौगोलिक क्षेत्रों में 9 हजार से ज्यादा नए PNG कनेक्शन दिए गए हैं।​जमाखोरी पर लगाम: कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे राज्यों में 2,700 से ज्यादा छापेमारी की गई है, 2,000 सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 155 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।​ Delhi:​

Read Also:West Asia conflict: ऊर्जा की कीमतों में आई गिरावट, लेकिन दाम अभी भी उच्च स्तर पर बरकरार

भारतीयों की सुरक्षा और वापसी:शिपिंग मंत्रालय ने राहत भरी खबर दी है कि क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। DG शिपिंग ने अब तक 635 नाविकों की सुरक्षित वापसी कराई है। वहीं, 28 फरवरी से अब तक करीब 4 लाख 26 हजार यात्री खाड़ी देशों से भारत लौट चुके हैं। कुवैत और बहरीन का हवाई क्षेत्र बंद होने के बावजूद, सऊदी अरब और अन्य रास्तों से भारतीयों को लाने का काम जारी है। Delhi:​

​कूटनीतिक प्रयास:विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और श्रीलंका के राष्ट्रपति से फोन पर बात की है। पीएम ने वैश्विक स्थिरता के लिए होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है और भारत की ओर से शांति बहाली का समर्थन किया है।सरकार ने जनता से अपील की है कि वे ऊर्जा का संरक्षण करें, अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। Delhi:​

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *